क्योटो प्रोटोकॉल | Kyoto protocol | पृथ्वी शिखर सम्मेलन और COP क्या है |TOP-20 MCQs
क्योटो प्रोटोकॉल पृथ्वी शिखर सम्मेलन कोप को समझने के लिए पूरे आर्टिकल को पढ़ें इस पोस्ट के अंत में टॉप 20 प्रश्नोत्तरी दिए जा रहे हैं आप उसका टेस्ट जरूर दें इसके लिए आप यूट्यूब चैनल EXAM FACT पर जा सकते हैं इससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो जाएगी
HISTORY
1950 से लेकर 1990 ईस्वी तक सभी देशों में औद्योगिकीकरण की होड़ लगी सभी देश उन्नत तकनीकों से बड़े बड़े उद्योगों की स्थापना करने लगे बहुत विकास भी करने लगे लेकिन वह भूल गए थे कि मेरे ऐसे करने से पर्यावरण को नुकसान होगा जब प्रदूषण की समस्या आने लगी तब सभी को समझ में आया कि हमें इसका उपाय करना चाहिए
1. स्टॉकहोम सम्मेलन (Stockholm Summit 1972)
सभी देशों ने इस बात को लेकर साझा विचार विमर्श करने के लिए 1972 में स्टॉकहोम में एक सम्मेलन किया जिसे स्टॉकहोम सम्मेलन के नाम से जाना गया इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में पर्यावरण संरक्षण का उपाय करना था
172 देश शामिल
2.पृथ्वी शिखर सम्मेलन
रियो डी जेनेरियो सम्मेलन,1992
1992 में ब्राजील के एक शहर रियो डी जेनेरियो में पृथ्वी पर हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसे पृथ्वी शिखर सम्मेलन कहा गया क्योंकि यह सम्मेलन रियो डी जेनेरियो में हुआ था इसीलिए इसे रियो डी जेनेरियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है जहां पर UNFCCC( United Nation Framework convention on climate change) की स्थापना की गई हालांकि UNFCCC की स्थापना 1992 में की गई परंतु इसे लागू करने में समय लग गया और यह 21 मार्च 1994 से लागू हुई इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को संरक्षण करना वनस्पति जीव जंतु व प्रदूषण को नियंत्रित करने की प्रतिबद्धता भी थी
3.COP
CONFERENCE OF PARTIES
पृथ्वी शिखर सम्मेलन के सभी सदस्य UNFCCC के सदस्य बन गए और विचार विमर्श किया गया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी देश मिलकर अलग-अलग देशों के अलग-अलग शहर में प्रत्येक साल सम्मेलन करेंगे जिसे कोप (COP- conference of parties) के नाम से जाना जाएगा
4.COP-1(1995)
1994 के अगले साल 1995 में जर्मनी के बर्लिन में एक सम्मेलन किया गया जिसे COP-1 के नाम से जाना गया और फिर प्रत्येक साल यह सम्मेलन अलग-अलग शहरों में जारी रहा
5. क्योटो प्रोटोकॉल(COP-3)
कोप का तीसरा सम्मेलन दिसंबर 1997 में जापान के क्योटो शहर में आयोजित की गई जिसे क्योटो प्रोटोकोल के नाम से जाना गया जहां पर प्रदूषण को रोकना बाध्यकारी कहा गया अर्थात इसे बाध्यकारी सम्मेलन भी कहा जाता है इससे पहले सभी देशों को प्रोत्साहित किया जाता था कि वह ज्यादा प्रदूषण ना निकाले लेकिन इस सम्मेलन के बाद से सभी देशों को जो खासकर विकसित थे उन्हें बाध्कायकारी बनाया गया।
इस सम्मेलन के माध्यम से ग्रीन हाउस गैसेस के इमिशन को कम करना था क्योंकि ग्रीनहाउस गैस के निकलने से ग्लोबल वार्मिंग बड़ी तेजी से होने लगा था
चलिए पहले थोड़ा सा ग्रीनहाउस गैसेस के बारे में बात कर लेते हैं ग्रीनहाउस गैसेस छह है जिसका नाम इस प्रकार है.1 मिथेन 2. कार्बन डाई ऑक्साइड 3. नाइट्रस ऑक्साइड 4.हाइड्रोफ्लोरोकार्बन 5.पर फ्लोरो कार्बन 6. सल्फर हेक्साफ्लोराइड
1990 को आधार वर्ष मानकर विकसित देशों को एक सीमा दी गई कि आप उससे ज्यादा ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन नहीं कर सकते हैं बल्कि आपको उसमें कटौती करना पड़ेगा 27 मार्च 2001 में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने क्योटो प्रोटोकॉल को मानना अस्वीकार कर दिया लेकिन उसके बावजूद 23 जुलाई 2001 को 178 देशों ने क्योटो पर हस्ताक्षर किए फिर 18 नवंबर 2004 रूस भी शामिल हो गया
हालांकि क्योटो प्रोटोकॉल 2005 से प्रभाव में आया
6. क्योटो प्रोटोकॉल के चरण
क्योटो प्रोटोकॉल के दो चरण है
A.2008-2012 B.2013-2020
A
इस चरण के अनुसार विकसित देशों की संख्या 37 और 1 यूरोपियन यूनियन थे जिन्हें ग्रीन हाउस गैस में 5.2% की कटौती की प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई
Annex-1 देश इसमें अमेरिका यूनाइटेड किंगडम जापान आदि थे जिन्हें ग्रीन हाउस गैस में 5.2% की कटौती की प्रतिबद्धता दी गई
Non-Annex
और जो Non-Annex में थे इन्हें बोला गया आप भी ग्रीनहाउस गैस पर नियंत्रण रखें जैसे भारत इंडोनेशिया चीन
B.2013-2020
इसमें विकसित देशों को ग्रीन हाउस गैसेस में 18%की कटौती करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित किया गया
2010 2011 के आसपास चीन भी ग्रीनहाउस गैस को इमिट करने वाला देश बन गया था उसे समय शामिल नहीं करने पर 12 दिसंबर 2011 को कनाडा ने क्योटो प्रोटोकॉल से ऑफिशियल Withdraw कर लिया अर्थात अलग हो गया हालांकि और भी कई देश इससे अलग हो गए
6.EMMISSION TRADING
इस इस समय में ईमिशन ट्रेडिंग बहुत जोर शोर से चलने लगा क्योंकि सभी देशों को एक निश्चित टारगेट दिया गया था कि वह इतना गैस उत्सर्जित कर सकता है इससे ज्यादा गैस उत्सर्जित करने पर उन्हें उन्हें जुर्माना देना होगा या नहीं तो वह अन्य देशों से जो उत्सर्जन कम करता था उससे पॉइंट्स खरीदना पड़ेगा चलिए इसको एक उदाहरण से समझते हैं
माना सभी देशों को टारगेट दिया गया कि एक 100 पॉइंट तक ग्रीन हाउस गैस को उत्सर्जित कर सकता है लेकिन अमेरिका 125 पॉइंट उत्सर्जित कर लेता है और भारत 60 पॉइंट उत्सर्जित करता है तो अमेरिका अब भारत से 25 पॉइंट खरीदेगा और इसके बदले वह भारत को पैसे देगा
7. हाल फिलहाल के सम्मेलन
1.COP-24 पोलैंड
2. COP-25 मेड्रिड ( स्पेन )
3.COP-26 ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) यूनाइटेड किंगडम के अधीन
1 अप्रैल 2020 की घोषणा COP-26 को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है कारण -कोरोना वायरस
इस टॉपिक से संबंधित टॉप 20 MCQs. का टेस्ट देने के लिए यूट्यूब चैनल EXAM FACT पर जरूर जाएं
यही सवाल बार-बार पूछे जाते हैं
20 MCQs.
Q.1 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन में कितने देश शामिल हुए थे
A 172
B 715
C 180
D 139
Trick-1972 me 172
Q.2 1992 का पृथ्वी शिखर सम्मेलन कहां पर हुआ था
A टोक्यो
B रियो डी जेनेरियो
C स्टॉकहोम
D वेलिंगटन
रियो डी जनेरियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है
A 172
B 715
C 180
D 139
Trick-1972 me 172
Q.2 1992 का पृथ्वी शिखर सम्मेलन कहां पर हुआ था
A टोक्यो
B रियो डी जेनेरियो
C स्टॉकहोम
D वेलिंगटन
रियो डी जनेरियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है
Q.3 यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) की स्थापना किस वर्ष की गई थी
A 1972
B 1975
C 1979
D 1992
Q.4 यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) को लागू किस वर्ष किया गया था
A 1994
B 1972
C 1990
D 2001
Q.5 कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज ( COP) का पहला सम्मेलन 1995 में किस देश में किया गया था
A जापान
B जर्मनी
C भारत
D अमेरिका
Q.6 कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज ( COP) के किस सम्मेलन को क्यूटो प्रोटोकॉल के नाम से जाना जाता है
A 1
B 2
C 3
D 4
Q.7 क्योटो प्रोटोकॉल सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया था
A जापान
B अमेरिका
C जर्मनी
D रूस
Q.8 किस वर्ष को आधार मानकर प्रदूषण को कम करना क्योटो प्रोटोकॉल का लक्ष्य रखा गया था
A 1965
B 1990
C 1992
D 1995
Q.9 सर्वप्रथम किस देश ने क्योटो प्रोटोकॉल को मानने से अस्वीकार कर दिया था
A रूस
B जर्मनी
C जापान
D अमेरिका
Q.10 क्योटो प्रोटोकोल किस वर्ष प्रभाव में आया
A 2000
B 2002
C 2004
D 2005
Q.11 क्योटो प्रोटोकॉल के प्रथम अवधि थी
A 2008- 2010
B 2008- 2012
C 2005-2010
D 2005-2015
Q.12 क्योटो प्रोटोकॉल के प्रथम अवधि में यूरोपीय यूनियन सहित कितने अन्य देशों को ग्रीन हाउस कम करने किए बाध्य किया गया
A 38
B 37
C 39
D 40
Q.13 क्योटो प्रोटोकॉल के प्रथम अवधि में कितने प्रतिशत ग्रीन हाउस गैस कम करने का लक्ष्य रखा गया
A 5.2
B 5.5
C 20
D 15
Q.14 Non-Annex कैटेगरी में कौन से देश शामिल थे
A भारत
B इंडोनेशिया
C चीन
D सभी
Q.15 क्योटो प्रोटोकॉल के दूसरे चरण की अवधि है
A 2013-2018
B 2010-2020
C 2013-2020
D 2015-2020
Q.16 क्योटो प्रोटोकॉल के दूसरे चरण में कितने प्रतिशत ग्रीन हाउस गैस कटौती की प्रतिबद्धता रखी गई
A 10
B 15
C 18
D 20
Q.17 इमेशन ट्रेडिंग (EMMISSION TRADING) का संबंध किस संस्था से है
A विश्व स्वास्थ्य संगठन
B संयुक्त राष्ट्र
C UNFCCC
D इनमें से सभी
Q.18 कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज का 24 वां सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था
A पोलैंड
B मेड्रिड
C ग्लास्गो
D बीजिंग
Q.19 कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज का 25 वां सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था
A पोलैंड
B मेड्रिड
C ग्लास्गो
D बीजिंग
Q.20 कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज का 26 वां सम्मेलन कहां आयोजित किया जाएगा
A पोलैंड
B मेड्रिड
C ग्लास्गो
D बीजिंग
EXAM FACT


1 टिप्पणियाँ
So nice
जवाब देंहटाएंकोशिश करते रहे क्योंकि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।