आधुनिक कोशिका सिद्धांत | Modern cell theory in Hindi for all competitive exams |aadhunik koshika Siddhant

Modern cell theory in Hindi :- आधुनिक कोशिका सिद्धांत मैथियास जैकब श्लाइडेन (Mathias Jacob Scliden, 1838) व थियोडोर श्वान (Theodore Schwann, 1839) ने दिया। उन्होंने कहा की पादपों तथा जंतुओं का शरीर कोशिका तथा कोशिका के उत्पादों से मिलकर बने हुए है।
आधुनिक कोशिका सिद्धांत | Modern cell theory in Hindi for all competitive exams
Modern cell theory in Hindi


आरंभिक कोशिका सिद्धांत:- सर्वप्रथम रुडोल्फ विर्चो (Rudolf Virchow) ने बताया की ओमनिस सेलुला–इ–सेलुला (Omnis Cellulaie Cellula means all cells arise from pre-existing cells ) हिंदी में इसका अर्थ है कि कोशिका विभाजित होती है, और नई कोशिकाओं की उत्पति पूर्ववर्ती (pre-exiting) कोशिकाओं के विभाजन से होती है। इसका मतलब कि पुराने कोशिका से ही नए कोशिका का निर्माण होता है।

Cell theory and Robert hook:-कोशिकाओं का अध्य्यन सर्वप्रथम एक अंग्रेजी वैज्ञानिक ने सन 1665 में रॉबर्ट हुक ने किया था। रॉबर्ट हुक ने बोतल के कार्क की एक पतली परत ली। और उसकी आंतरिक संरचना का अध्ययन संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की सहायता से किया। इस अध्य्यन में उन्होंने सूक्ष्मदर्शी माध्यम से उन्होंने देखा की बोतल के कार्क में मधुमक्खी के छत्ते के सामान अनेक कक्षाओ वाली संरचना बनी हुई है।इस रचना का उन्होंने नाम कोशिका रखा कोशिका शब्द लैटिन भाषा के शब्द सेलुला से बना है, जिसका अर्थ – कक्ष या कमरा है।

आधुनिक कोशिका सिद्धांत हिंदी में | {modern cell theory in Hindi}


आधुनिक कोशिका सिद्धांत {Modern cell theory} रुडोल्फ विर्चो (Rudolf Virchow) ने श्लाइडेन व श्वान के सिद्धांत में बदलाव कर नया कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन किया, जिसे आधुनिक कोशिका सिद्धांत (Modern cell theory) कहते है। 

इस नई कोशिका सिद्धांत के अनुसार

  • प्रत्येक सजीव का शरीर एक या अधिक कोशिकाओं से बना होता है।
  • कोशिका सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई (Structural and functional unit) है।
  • सभी कोशिकाएँ आधारी रूप से (basically) एक समान होती हैं। जिसमें जीवद्रव्य (Cytoplasm), केन्द्रक (Nucleus) एवं विभिन्न कोशिकांग (Organelles) होते है।
  • कोशिका पर पतली कोशिका झिल्ली (Cell  memberane ) एवं पौधे की कोशिका में कोशिका भित्ति (Cell wall) का आवरण होता है। 
  • कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं (Plant cells) में पाई जाती है, जंतु कोशिकाओं (Animal cells) में नहीं पाई जाती है।
  • सभी कोशिकाओं का रासायनिक संगठन (Chemical compostion) एंव उपापचयी क्रियाएँ (Metabolic reaction) एक समान होती हैं।
  • नई कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से बनती है।
  • कोशिकाओं आनुवंशिक पदार्थ उपस्थित होता है जो एक सन्तति से दूसरी सन्तति में वंशागत होता है। 
  • कोशिका को वंशागति की इकाई (unit of heredity) कहा जाता है।

कोशिका की कुछ परिभाषाएं निम्नलिखित हैं।


“कोशिका वह छोटी सी छोटी जीवित इकाई है,जो स्वतंत्र रूप में रह सकती हैं।”
“कोशिका जीव धारियों की रचना एवं कार्यों की इकाई है।”

“कोशिका जीव द्रव्य की एक छोटी बूंद नहीं बल्कि एक पूर्ण सुव्यवस्थित आणविक फैक्ट्री है।”

कोशिका सिद्धांत के अपवाद {Exceptions of cell theory} 


कोशिका सिद्धांत के निम्न अपवाद भी है

(I) विषाणु (Virus
वायरस अकोशिकीय होते है इनमें केवल न्यूक्लिक अम्ल (DNA अथवा RNA) और प्रोटीन होता है।

(II) विषाणु कण/ विरोइडस (Viriods)
विरोइडस केवल आरएनए कण को कहा जाता है।

(III) विरिओन (Virions) 
ये विषाणुविय जीनोम के निष्क्रिय वाहक (Inactive carrier) होते हैं।

(IV) प्रीओन (Prions)
इस विषाणु का बाहरी आवरण केवल प्रोटीन का होता है इनमें न्यूक्लिक अम्ल अनुपस्थित होते है।

(V) लाल रक्त कणिकाएँ (RBC) 
स्तनधारियों के रक्ताणु में केन्द्रक अनुपस्थित होता है। ऊँट व लामा के आरबीसी में केन्द्रक उपस्थित होते है।

(VII) लसिकाणु (Lymphocytes)
बी और टी लसिकाणु में प्रारुपी आनुवांशिक पदार्थ (Formative genetic material) अनुपस्थित होते हैं।

{What is cell theory}


इनको के निम्न कारणों से अपवाद कहा जाता हैं –

इनमें कोशिका झिल्ली, जीवद्रव्य, कोशिकांगो, एन्जाइम तथा अन्य कोशिकीय अवयव (Cell Componant) का अभाव होता है।
इनमें विभाजन की क्षमता नहीं पाई जाती है। इनकों विभाजन के लिए जीवित परपोषी कोशिका (Live host cell) की आवश्यकता है।
विषाणु जैसे सूक्ष्मजीव जीवित कोशिका में ही वृद्धि कर पाते हैं।
सामान्यत: इनमें DNA अथवा RNA में से कोई एक ही उपस्थित होता है। जबकि प्रत्येक कोशिका में दोनों केन्द्रक अम्ल पाये जाते हैं।

Biology Notes In Hindi, कोशिका सिद्धांत Cell Theory in hindi


1838 में जर्मनी के वनस्पती वैज्ञानिक मैथियस स्लाइडन व 1839 में श्वसन ने विभिन्न पादप कोशिकाओं व जन्तु कोशिकाओं का अध्ययन कर कोशिका सिद्धांत दिया ।

उनके अनुसार सभी पादपों व जन्तुओं का शरीर कोशिकाओ व उत्पाद से बना होता है तथा कोशिकाओं के बाहर पतली परत पायी जाती है जिसे जीव द्रव्य झिल्ली कहते है।

कोशिका सिद्धांत को निगेली व रन्डोल्फ विर्चोव ने 1855 में नए रूप में प्रस्तुत किया।

सभी जीव कोशिकाओं तथा उनके उत्पादों से बने होते है।
नवीन कोशिकाओं का निर्माण पुनरावर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।
कोशिका सजीव शरीर की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई होती है।
कोशिका में जीव के आनुवांशिक गुण निहित होते है।
प्रत्येक कोशिका जीवन के उद्भव व स्वभाव को प्रदर्शित करती है।

कोशिका का समग्र अवलोकन

आकार के अनुसार कोशिकाओ में विविधता पायी जाती है , ये छाडाकार , सर्पिल , कोमाकार एवं विभिन्न आकार की हो सकती है | पादप कोशिकाओं का व्यास 15 से 100 म्यू तक होती है | सबसे छोटी कोशिका माइक्रोप्लाज्मा 0.3 माइक्रोमीटर लम्बाई की जबकि जीवाणु कोशिकाओं 3 से 5 माइक्रोमीटर की होती है | यूकेरीयेटिक कोशिकाओं में शुतरमुर्ग का अण्डा सबसे बड़ी कोशिका होती है जिसका व्यास 15 सेंटीमीटर होता है , मानव में RBC का व्यास 7 माइक्रो मीटर होता है , तंत्रिका कोशिका शरीर की सबसे लम्बी कोशिका होती है | पादपों में बोहमेरिया निविया की कोशिकाओं 22-55 cm होती है |

कोशिकाएँ विम्बाकर , बहुभुजी , स्तंभी , घनाभ या धागे के समान आकृति की होती है | कोशिकाओं का भिन्न रूप उनके कार्य के अनुसार होता है

विकास व केन्द्रक की संरचना के आधार पर कोशिकाएँ दो प्रकार की होती है 


प्रोकेरियोटिक कोशिका / अससीम केन्द्रकी कोशिका (Prokoryotic cells) :- ऐसी कोशिकाएँ जिनमे झिल्ली युक्त सुसंगठित केन्द्रक तथा दोहरी झिल्ली युक्त कोशिकांगो का अभाव होता है प्रोकेरियोटिक कोशिकाओ में केन्द्रक के समतुल्य अंग को केन्द्रकाभ कहते है | इन कोशिकाओं में आनुवांशिक पदार्थ गुणसूत्रों के रूप में न होकर नग्न , न्यूक्लिक अम्ल के रूप में होता है इनमे स्ट्रान प्रोटीन का अभाव होता है तथा श्वसन के लिए मिसोसोम होते है |

यूकैरियोटिक कोशिका / समीमकेन्द्रकी कोशिका (ukargatic cells) :- सभी उच्च पादपों व प्राणियों यूकैरियोटिक कोशिका होती है , इनमें सुसंगठित व झिल्ली युक्त केन्द्रक पाया जाता है। तथा दोहरी झिल्ली से परिबद्ध कोशिकांग पाये जाते है। इनमे आनुवांशिक पदार्थ गुणसूत्रों के रूप तथा स्ट्रोन प्रोटीन पायी जाती है।

प्रोकेरियोटिक कोशिका व यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर


1. आकार छोटी व आध्य होती है। बड़ी व विकसित होती है
2. केन्द्रक सुसंगठित, केन्द्रक का अभाव या सुसंगठित केन्द्रक उपस्थित
3. आनुवांशिक पदार्थ नग्न न्यूक्लिक अम्ल के रूप में, गुणसूत्रों के रूप में
4. कोशिकीय श्वसन मीजोसोम द्वारा, माइटोकोंड्रिया द्वारा
5. कोशिकांग अनुपस्थित, उपस्थित
6. राइबोसोम 70 S प्रकार का, 80 S प्रकार का
7. हिस्टोन प्रोटीन अनुपस्थित, उपस्थित
8. कोशिका विभाजन सरल प्रकार का, उपस्थित
9. उदाहरण शैवाल , जीवाणु , माइकोप्लाज्मा , प्लूरोनिमोनिया समजीव (PPLO),। उच्च पादप व उच्च जंतु

पादप व जंतु कोशिका में अंतर
लक्षण
पादप कोशिका,
जन्तु कोशिका
1. कोशिका भित्ति उपस्थित होती है, अनुपस्थित होती है
2. रसधानी बड़ी होती है, छोटी या अनुपस्थित होती है
3. पोषण स्वपोषी होती है , परपोषी होती है
4. तारककाय अनुपस्थित, उपस्थित
5. भोजन संचय स्टार्च के रूप में, ग्लाइकोजन के रूप में
6. कोशिका विभाजन के समय कोशिका पट का निर्माण होता है, कोशिका खांच के रूप में निर्माण होता है


कोशिका झिल्ली Cell Membrane
कोशिका झिल्ली Cell Membrane कोशिका झिल्ली एक चयनात्मक अर्ध पारगम्य सजीव झिल्ली है जो प्रत्येक जीवीत कोशिका के जीव द्रव्य(प्रोटोप्लाज्म) को घेर कर रखती है। कोशिका झिल्ली का निर्माण तीन परतों से मिलकर होता है

Main searches

कोशिका सिद्धांत Cell Theory in hindi
Aadhunik koshika Siddhant
Aadhunik koshika Siddhant ine Hindi
Sel theory in Hindi 
modern cell theory in Hindi
कोशिका सिद्धांत Cell Theory in hindi for 
आधुनिक कोशिका सिद्धांत क्या है?
आधुनिक कोशिका सिद्धांत के तीन घटक क्या हैं?
कोशिका सिद्धांत के 3 सिद्धांत क्या हैं?
आधुनिक कोशिका सिद्धांत के तीन घटक क्या हैं?
आधुनिक कोशिका विज्ञान का जनक कौन है?
कोशिका का जनक कौन है?
कोशिका का सामान्य परिचय संरचना तथा प्रकार
Who proposed the cell theory class 9
Cell theory was given by in hindi

कोशिका सिद्धांत किस वैज्ञानिक ने दिया
कोशिका सिद्धांत को समझाइए,कोशिका सिद्धांत के अपवाद,प्रोकैरियोटिक कोशिका,कोशिका किसे कहते हैं,सेल थ्योरी इन हिंदी,कोशिका सिद्धांत किसने दिया था, यूकैरियोटिक कोशिकाएं, प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर, कोशिका की खोज, कोशिका के प्रकार, कोशिका, difference between Prokaryotic cells and Eukaryotic cells in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ