ध्वनि (Sound) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य और प्रश्नोत्तर, sound waves in Hindi

Physics: Sound chapter important terms, topics and questions answers in hindi, ध्वनि तरंग, ध्वनि तरंग के प्रकार, ध्वनि के गुण, ध्वनि का परावर्तन और अपवर्तन

Physics: Sound chapter important terms, topics and questions answers in hindi, ध्वनि तरंग, ध्वनि तरंग के प्रकार, ध्वनि के गुण, ध्वनि का परावर्तन और अपवर्तन,
Sound wave in Hindi ध्वनि तरंग, ध्वनि तरंग के प्रकार, ध्वनि तरंग के गुण, प्रबलता, तीव्रता, आवृत्ति, गुणता, ध्वनि का परावर्तन और अपवर्तन


Sound waves in Hindi:- इस आर्टिकल में हम आपको भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण चैप्टर ध्वनि अर्थात साउंड के महत्वपूर्ण तथ्य और सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के बारे में बताने वाले हैं। ध्वनि चैप्टर में ध्वनि तरंग के प्रकार, ध्वनि के गुण, ध्वनि का परावर्तन और अपवर्तन, ध्वनि के मैक संख्या, पराश्रव्य तरंगों का उपयोग इत्यादि के बारे में चर्चा किया गया है। किसी भी परीक्षा जिसमें विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं, इस टॉपिक से अक्सर प्रश्न देखने को मिलता है। रेलवे एसएससी या अन्य किसी प्रतियोगिता की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं।

ध्वनि तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य, sound waves in Hindi


  • ध्वनि एक अनुदैर्ध्य तरंग है जबकि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग होती है 
  • ध्वनि की उत्पत्ति किसी वस्तु के कंपन करने से होती है 
  • ध्वनि के संचरण के लिए किसी माध्यम जैसे कि ठोस द्रव या गैस की आवश्यकता होती है।

ध्वनि तरंगों के प्रकार , Types of Sound Waves


ध्वनि तरंग तीन प्रकार की होती है 

1.अवश्रव्य ध्वनि तरंगे: 20 हर्टज से नीचे की आवृति वाले ध्वनि तरंगों को अवश्रव्य तरंग कहा जाता है 
हाथी, व्हेल इन तरंगों को सुनने में सक्षम होते हैं

2. श्रव्य ध्वनि तरंगे: श्रव्य ध्वनि तरंग की आवृत्ति 20 हर्टज से 20000 हर्टज तक होती है 
इसे मनुष्य सुन सकता है

3. पराश्रव्य तरंग: पराश्रव्य तरंग की आवृत्ति 20000 हर्टज से ज्यादा होती है 
पराश्रव्य तरंग को कुत्ता और चमगादड़ सुन सकता है

दाब ताप आद्रता और वायु में ध्वनि की चाल का प्रभाव, Effect of Pressure, temperature, humidity and Air on the speed of sound


1.वायु में ध्वनि की चाल पर दाब का क्या प्रभाव पड़ता है? 
यदि गैस का तापमान अचर होती है तो ध्वनि की चाल पर दाब का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

2.ध्वनि की चाल का ताप पर क्या प्रभाव पड़ता है?
वायु के ताप का 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से ध्वनि की चाल 0.61 मीटर प्रति सेकड से बढ़ जाती है।

3.ध्वनि की चाल का आद्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है? आद्रता बढ़ने से ध्वनि की चाल बढ़ जाती है, शुष्क हवा में ध्वनि की चाल कम होती है।

4. हवा की गति का ध्वनि की चाल पर क्या प्रभाव पड़ता है
ध्वनि की चाल की दिशा में हवा की गति होने से ध्वनि की चाल बढ़ जाती है।

विभिन्न माध्यम में ध्वनि की चाल, speed of sound in different mediums


5.किस माध्यम में ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है 
ठोस माध्यम में ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है

6.किस पदार्थ में ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है अलमुनियम में ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है(ऑप्शन के अनुसार)

7.शुष्क वायु में ध्वनि की चाल कितनी होती है 
शुष्क वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर प्रति सेकंड होती है 

8.भाप में ध्वनि की चाल कितनी होती है 
भाप में ध्वनि की चाल 405 मीटर प्रति सेकंड होती है 

9.हाइड्रोजन में ध्वनि की चाल कितनी होती है 
हाइड्रोजन में ध्वनि की चाल 1269 मीटर प्रति सेकंड होती है 

10.जल में ध्वनि की चाल कितनी होती है 
जल में ध्वनि की चाल 1450 मीटर प्रति सेकंड होती है 

11.अलमुनियम में ध्वनि की चाल कितनी होती है
अलमुनियम में ध्वनि की चाल 6420 मीटर प्रति सेकंड होती है 


ध्वनि तरंग के प्रमुख लक्षण, Characteristics of sound waves


ध्वनि का तारत्व (Pitch of sound): तारत्व ध्वनि का वह लक्षण है जिससे यह पता चलता है कि ध्वनि मोटी या पतली है।
ध्वनि का तारत्व आवृत्ति पर निर्भर करती है। या ध्वनि की आवृत्ति तारत्व पर निर्भर करती है 

उच्च तारत्व वाली ध्वनि की आवृत्ति अधिक होती है तथा ध्वनि सुरीली सुनाई पड़ती है जबकि कम तारत्व वाली ध्वनि की आवृत्ति कम होती है और आवाज मोटी सुनाई पड़ती है

पुरुषों की अपेक्षा महिला की ध्वनि का तारत्व अधिक होने के कारण उसकी आवाज सुरीली होती है 
मच्छर के ध्वनि का तारत्व शेर के तारत्व  से उच्च होता है


ध्वनि की प्रबलता (Loudness of sound)
  • ध्वनि की प्रबलता ध्वनि के आयाम पर निर्भर करती है।
  • जिस ध्वनि का आयाम अधिक होता है उस ध्वनि की प्रबलता अधिक होती है।
  • प्रबलता ध्वनि का वह गुण है जिसके आधार पर कोई भी ध्वनि ने हमें तेज या धीमी सुनाई देती है 
  • प्रबलता ध्वनि की माप होती है
  • अधिक प्रबलता वाली ध्वनि में अधिक ऊर्जा होती है
  • शेर की आवाज की प्रबलता मच्छर के आवाज की प्रबलता से कई गुना ज्यादा है।


ध्वनि की तीव्रता (Intensity of sound): 
  • ध्वनि की तीव्रता किसी इकाई क्षेत्रफल से 1 सेकंड में गुजरने वाली ध्वनि ऊर्जा है।
  • अर्थात इकाई क्षेत्रफल में एक सेकंड में गुजरने वाली ऊर्जा को ध्वनि की तीव्रता कहते हैं

ध्वनि की गुणता (Timbre of sound): 
  • ध्वनि का वह लक्षण है जिसके आधार पर समान प्रबलता और समान आवृत्ति की ध्वनि में अंतर किया जा सकता है।
  • ध्वनि की गुणवत्ता के कारण ही स्त्री और पुरुष या अन्य किसी के स्वर में अंतर को पहचाना जा सकता है।
  • ध्वनि की तीव्रता समान होने पर भी प्रबलता अलग अलग हो सकती है।

ध्वनि के परावर्तन का उपयोग, Reflection of sound


ध्वनि के प्रवर्तन के उपयोग निम्नलिखित हैं: स्टैथोस्कोप बिगुल, मेगाफोन, कर्णतुर्य (ear-trumpet) ,सिनेमा हॉल , अल्ट्रासोनोग्राफी

ध्वनि की प्रतिध्वनि, इको Echo of sound


ध्वनि का प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता और परावर्तक सतह के बीच लगभग 17.2 मीटर की दूरी होनी चाहिए 

ध्वनि का श्रुति निर्बंध कितना होता है?
ध्वनि का श्रुतिनिर्बंध 1/10 सेकंड होता है अर्थात कान पर ध्वनि का प्रभाव 10वें सेकंड तक रहता है


चमगादर किस तरह के तरंग को उत्पन्न करके उड़ता है? 
चमगादर पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न कर उड़ता है।

ध्वनि का अपवर्तन, Refraction of sound


ध्वनि के अपवर्तन के कारण ही ध्वनि दिन की अपेक्षा रात में अधिक दूर तक सुनाई पड़ती है 
आद्र मौसम होने के कारण ध्वनि की अधिक दूरी तक सुनाई देती है।

अनुनाद, रेजोनेंस, Resonance of sound


जब किसी वस्तु के कंपन की संभावित आवृत्ति किसी चालक बल के कंपन की आवृति के बराबर होती है तो वह वस्तु अधिकतम आयाम से कंपन करती है और इस घटना को अनुनाद कहते हैं 
अनुनाद के कारण ही 1939 में अमेरिका का टैकोमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया 
रेडियो अनुनाद के सिद्धांत पर स्वरित होता है

अनुरणन, रिवर्बनेशन, reverberation of sound


किसी भी हाॅल में ध्वनि स्रोत को बंद करने से भी ध्वनि अचानक बंद नहीं होती है बल्कि परावर्तन के कारण ध्वनि कुछ समय तक सुनाई देती है इस घटना को अनुरणन कहते हैं 
यदि किसी सिनेमा हॉल का अनुरणन काल शून्य है तो हॉल गूंजहीन हॉल कहलाता है 
सिनेमा हॉल में अनुरणन को रोकने के लिए हॉल की दीवारें खुरदरी बनाई जाती है


ध्वनि का डॉप्लर प्रभाव Doppler effect of sound

जाॅन डॉप्लर ने 1842 में डॉप्लर प्रभाव दिया 
डॉप्लर प्रभाव के अनुसार यदि किसी ध्वनि स्रोत और श्रोता के बीच आपेक्षिक गति होती है तो ध्वनि की आवृत्ति वास्तविक आवृत्ति से अलग सुनाई देती है।

मैक संख्या, Mach number in sound

मैक संख्या किसे कहते हैं?
किसी वस्तु की चाल और उसी माध्यम में ध्वनि की चाल के अनुपात को मैक संख्या कहते हैं 
पराध्वनिक (Supersonic): यदि किसी वस्तु की चाल ध्वनि की चाल से अधिक होती है तो उससे पराध्वनिक चाल कहते हैं । पराध्वनिक चाल की मैक संख्या 1 से 5 तक होती है।
अतिपराध्वनिक (Hypersonic): यदि किसी वस्तु की चाल ध्वनि की चाल के 5 गुने से अधिक होती है तो उसे अतिपराध्वनिक  चाल कहते हैं।
अतिपराध्वनिक चाल की मैक संख्या 5 से अधिक होती है।

पराश्रव्य तरंगों का उपयोग, Use of ultrasonic waves


शरीर में ट्यूमर का पता लगाने के लिए 
गठिया रोग के उपचार करने में 
दूध के अंदर हानिकारक जीवाणुओं को मारने में 
वायुयान, घड़ी के पुर्जो की सफाई में 
धातुओं में दोष का पता लगाने में 
समुद्र की गहराई मापने में।

सोनार का फुल फॉर्म  Full form of SONAR

Sound Navigation and Ranging

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ