Current affairs 2020-21
डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न
16 FEBRUARY 2021
करंट अफेयर्स पढ़ने का सही तरीका
Q.1 किस राज्य में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किया गया
A बिहार
B राजस्थान
C गुजरात
D पश्चिम बंगाल
Ans. पश्चिम बंगाल
मुख्य बिंदु:
पश्चिम बंगाल में किया गया ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ का उद्धाटन।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखर ने 14 फरवरी, 2021 को ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
यह संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय का एक प्रमुख त्योहार है।
यह आयोजन 2015 से आयोजित किया जा रहा है।
Q.2 किस राज्य सरकार ने कोविड-19 वार मेमोरियल स्थापित करने की घोषणा की
A गुजरात
B राजस्थान
C ओडिशा
D उत्तर प्रदेश
Ans. ओडिशा
मुख्य बिंदु:
ओडिशा सरकार ‘COVID-19 वारियर मेमोरियल’ की स्थापना करेगी।
ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने हाल ही में भुवनेश्वर में एक COVID-19 वारियर मेमोरियल स्थापित करने की घोषणा की है।
COVID-19 योद्धाओं के बलिदान और सेवाओं को सम्मानित करने के लिए इस स्मारक को स्थापित किया जाएगा।
इस स्मारक का उद्घाटन 15 अगस्त 2021 को किया जायेगा।
Q.3 विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के दूसरे चरण का उद्घाटन 11 फरवरी 2021 को किया गया जिसकी शुरुआत की गई थी
A 2015
B 2017
C 2019
D 2020
Ans. 2019
मुख्य बिंदु :
विज्ञान ज्योति कार्यक्रम लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
इस कार्यक्रम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया था।
यह उन्हें STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) में कैरियर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।
यह एक नई पहल है जो लड़कियों को विज्ञान में रुचि लेने और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
यह उन मेधावी लड़कियों के लिए शुरू किया गया था जो STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) में पढ़ाई करना चाहती हैं। यह कार्यक्रम वर्तमान में 50 जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सफलतापूर्वक चल रहा है। वर्ष 2021-22 में इसका विस्तार 50 और जेएनवी तक किया जाएगा।
Q.4 e-कैबिनेट लागू करने वाला पहला राज्य कौन बन गया है
A उत्तर प्रदेश
B राजस्थान
C मध्य प्रदेश
D हिमाचल प्रदेश
Ans. हिमाचल प्रदेश
मुख्य बिंदु
हिमाचल प्रदेश बनाम भारत का पहला कैबिनेट लागू करने वाला राज्य
ई-कैबिनेट के लिए आईटी एप्लिकेशन – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित। 2014 में, हिमाचल प्रदेश राज्य विधानसभा पूरी तरह से डिजिटल हो गई।
ई-पंचायत पुरस्कार 2020 : हिमाचल प्रदेश
राजधानी : शिमला
जिला : 12
राज्यपाल : बंडारू दत्तात्रेय
मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर
विधानमंडल (68 सीटें)
राज्यसभा सीटें : 3
लोकसभा सीटें : 4
Q.5 हाल ही में चर्चित पीएम शो निधि योजना की शुरुआत कब की गई थी
A 1 जून 2019
B 1 जून 2020
C 1 जून 2017
D 1 अगस्त 2020
Ans. 1 जून 2020
मुख्य बिंदु
पीएम स्वनिधि योजना
इस योजना की शुरुआत 1 जून, 2020 को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा COVID-19 के मद्देनज़र लॉकडाउन से प्रभावित छोटे दुकानदारों एवं फेरीवालों (Street Venders) को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिये की गई थी।
लक्ष्य:- इस योजना का लक्ष्य 50 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को, जो 24 मार्च, 2020 को या उससे पहले अर्द्ध शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के निकट या शहरी क्षेत्रों में फेरी लगा रहे थे, लाभ पहुँचाना है।
इस योजना के तहत छोटे दुकानदार 10,000 रुपए तक के ऋण के लिये आवेदन कर सकते हैं जो एक वर्ष की अवधि में मासिक किस्तों में पुनर्भुगतानयोग्य है।
Q.6 सबसे कम उम्र में पायलट बनने वाली पहली भारतीय महिला आयशा अजीज किस केंद्र शासित प्रदेश की रहने वाली है
A दिल्ली
B जम्मू कश्मीर
C पुडुचेरी
D लक्षद्वीप
Ans. जम्मू कश्मीर
मुख्य बिंदु
25 वर्षीय कश्मीरी महिला, आयशा अजीज, देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन गई है.
वह 2011 में 15 वर्ष की आयु में लाइसेंस प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा पायलट बन गई.Q.7 पुस्तक “The Little Book of Encouragement” का विमोचन किया गया। इसके लेखक कौन
A रस्किन बॉन्ड
B शोभा डे
C मोहम्मद अब्दुल मन्नान
D दलाई लामा
Ans. दलाई लामा
मुख्य बिंदु
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने हाल ही में अपनी नई पुस्तक “The Little Book of Encouragement” लॉन्च की है। इस पुस्तक में 130 उद्धरण शामिल हैं। पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा इस पुस्तक को प्रकाशित किया गया है।
Q.8 महाराष्ट्र सरकार ने कार्यक्रम बुनकरों इत्यादि को प्रशिक्षण देने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है
A इसरो
B फ्लिपकार्ट
C अमेजॉन
D डीआरडीओ
Ans. फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता किया है
खिलौने व स्थानीय कलाकृतियां को बढ़ावा मिलेगा
Thank you
पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वार्षिक करंट अफेयर्स
TOP CURRENT AFFAIRS here
Cell theory top questions objectives
कोशिका विज्ञान के महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव
Plant hormones in hindi
पादप हार्मोन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
0 टिप्पणियाँ
कोशिश करते रहे क्योंकि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।