लेटेस्ट करंट अफेयर्स 23 फरवरी 2021

Current affairs 2020-21

डेली करेंट अफेयर्स 2021 (Daily Current Affairs 2021) :  तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न

23 FEBRUARY 2021

करंट अफेयर्स 

NTPC GROUP D CHSL MTS CGL PCS DRDO BIHAR POLICE DAROGA ..

Daily current affairs today in hindi 2020-21


परीक्षा के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 टेनिस ग्रैंड स्लैम में उप विजेता कौन बना

A   डेनील मेदवेदेव
B   नोवाक जोकोविच
C   राफेल नडाल
D   डोमिनिक थाइम

And.  डेनिल मेदवेदेव

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 नोवाक जोकोविच ने जीत लिया
नोवाक जोकोविच ने नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत दर्ज की
कुल मिलाकर इन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं
2019 और 2020 का ऑस्ट्रेलियन ओपन भी इन्होंने ही जीता
इसमें डेनील मेदवेदेव उपविजेता रहा
वर्ष भर में प्रमुख चार ग्रैंड स्लैम में 
ऑस्ट्रेलियन ओपन पहला ग्रैंड स्लैम है
इसके बाद फ्रेंच ओपन, विंबलडन ओपन और यूएस ओपन खेला जाता है


Q.2 हाल ही में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया इसकी शुरुआत कब की गई थी

A   2005
B   2008
C   2009
D   2010

Ans.  2009

विश्व भर में 20 फरवरी को "विश्व सामाजिक न्याय दिवस" मनाया जाता है.
हर किसी व्यक्ति को, बिना किसी भेदभाव के, समान रूप से, न्याय मिल सके और सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिल सके, इस उद्देश्य के साथ इस दिन को मनाया जाता है
पहली बार वर्ष 2009 में इस दिन को "वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे" के रूप में मनाया गया था
विश्व भर में 21 फरवरी को "अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस" मनाया जाता है.

Q.3 हाल ही में किस देश ने बाल अपराधों से निपटने के लिए कुछ गंभीर अपराधों में अपराधियों का उम्र को घटाकर 14 वर्ष से 12 वर्ष कर दिया है

A   अमेरिका
B   भारत
C   रूस
D   चीन

Ans. चीन


चीन ने बाल अपराधों से निपटने के लिए कुछ गंभीर अपराधों में अपराधियों की उम्र 14 से घटाकर 12 वर्ष कर दिया है
एक श्वेतपत्र जारी कर कहा है कि 2018 से 2019 के दौरान किशोर अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है
इसी को देखते हुए कानून में यह संशोधन किया गया है
संशोधित कानून के तहत 12 से 14 साल का किशोर इरादतन हत्या या इरादतन घायल करने के कारण होने वाली मौत या गंभीर रूप से अशक्तता के लिए जिम्मेदार माना जाएगा
नया कानून 1 मार्च से लागू होगा
 
 

Q.4 किस देश की नाओमी ओसाका ने हाल ही में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया

A  ऑस्ट्रेलिया
B  अमेरिका
C  जापान
D  सर्बिया


Ans. जापान

जेनिफर ब्रैडी को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीत लिया है
यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है
ओसाका ने ग्रैंडस्लैम में आठवीं बार खेलते हुए चौथा खिताब जीता
उन्होंने 2018 में अमेरिकी ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन की ट्रॉफी हासिल की थी


Q.5  महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया

A  राजस्थान
B  उत्तराखंड
C  जम्मू-कश्मीर
D  उत्तर प्रदेश

Ans. उत्तराखंड

महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में स्वामित्व का अधिकार देने के लिए सरकार अध्यादेश लेकर आई है
उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है

Daily current affairs in hindi 2020-21


Q.6 chandrayaan-3 की लॉन्चिंग वर्ष 2021 से अब 2022 कर दिया गया, निम्न में से एक मिशन को नहीं भेजा जाएगा

A  लैंडर
B  रोवर
C  आर्बिटर
D   इनमें से सभी

Ans. ऑर्बिटर

अब 2022 में होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग,
कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान' सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं
चंद्रयान फर्स्ट और चंद्रयान सेकंड  में आर्बिटर भेजने के बाद chandrayaan-3 में आर्बिटर नहीं भेजा जाएगा
गगनयान परियोजना के तहत इस साल दिसंबर में इसरो के प्रथम मानवरहित मिशन को अंजाम देने की योजना है जिसे पिछले साल दिसंबर में ही अंजाम दिया जाना था


Q.7 किस देश की ओलंपिक मंत्री सीको हाशिमोतो को टोक्योे 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यनक्ष चुन लिया गया है

A  जापान
B  भारत
C  बेल्जियम
D  रूस

Ans. जापान

हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर हैं
उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण से जुड़ा विभाग भी है
उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था


Q.8 हाल ही में नासा के मंगल मिशन में शामिल चर्चित भारतीय मूल के वैज्ञानिक कौन हैं

A  राधा भाटिया
B  स्वाति मोहन
C  डिंपल खन्ना
D  रोहिणी अग्रवाल

Ans. स्वाति मोहन

नासा ने रचा इतिहास, मंगल की सतह पर उतरा Perseverance रोवर
नासा के इस ऐतिहासिक मिशन को लीड करने वालों में भारतीय मूल की वैज्ञानिक डॉक्टर स्वाति मोहन भी शामिल हैं
स्वाति मोहन ने ही रोवर के लैंडिंग सिस्टम को विकसित किया है
डॉ. स्वाति मोहन एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं
पर्सिवरेंस मार्स रोवर 1000 किलोग्राम वजनी है
जबकि, इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर 2 किलोग्राम वजन का है
मार्स रोवर परमाणु ऊर्जा से चलेगा
यानी पहली बार किसी रोवर में प्लूटोनियम को ईंधन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है(Imp.)
यह रोवर मंगल ग्रह पर 10 साल तक काम करेगा((Imp.)



Q.9 हाल ही में किस राज्य की भीमबेटका गुफा में दुनिया का सबसे पुराने जानवर का निवास में मिला है

A  राजस्थान
B  गुजरात
C  मध्य प्रदेश
D  उत्तर प्रदेश

Ans.  मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के भीमबेटका गुफा में दुनिया का सबसे पुराना जानवर का जीवाश्म मिला
भीमबेटका के ऑडिटोरियम गुफा की छत पर मिले जानवर का जीवाश्म लगभग 57 करोड़ साल पुराना है
इसका नाम डिकिनसोनिया है और देश में पहली बार इस जानवर का जीवाश्म मिला है
यह जीवाश्‍म भीमबेटका में शोधकर्ताओं को संयोग से मिला



Q.10 हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के रूप में अगला महादेश किसे नियुक्त किया गया

A ओम पुरी
B अशोक लवासा
C मनोज खुराना
D नागोजी ओकोंजो-इवेला

Ans. नागोजी ओकोंजो-इवेला

नागोजी ओकोंजो-इवेला ने रचा इतिहास, बनी डब्ल्यूटीओ की अगली महानिदेशक
ओकोंजो-इवेला नाइजीरिया के पूर्व वित्त मंत्री है
पूर्व महानिदेशक -रॉबर्टो अजेवेदो ने अगस्त 2020 में पद छोड़ दिया



सभी दोस्तों को व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप में जरुर शेयर करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ