Important questions of Biology in Hindi for all competitive exams
![]() |
| Biology questions and answers in Hindi for all competitive exams like group d ntpc mts chsl CGL PCS DRDO BIHAR POLICE polytechnic ITI and other state exams. |
Important questions of Biology: इस पोस्ट में जीव विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं। यह सभी प्रश्न किसी भी परीक्षा में बार-बार रिपीट होते हैं। और चूंकि यह प्रश्न पूछे गए प्रश्नों पर आधारित है इसीलिए यह प्रश्न और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। इसीलिए बायोलॉजी के इन प्रश्नों को आप जरूर याद कर ले आने वाले ग्रुप डी की परीक्षा में यहां से एक से दो प्रश्न जरूर देखने को मिलेगा।
ग्रुप डी परीक्षा के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर, Important questions of Biology for group D exam
1. मानव खोपड़ी में ऑक्सीपिटल की कितनी हड्डियां पाई जाती है-1
2. मानव शरीर में गर्दन के पास कशेरुक दंड में कितनी हड्डियां पाई जाती है-7
3. यकृत से निकलने वाला बाइल जूस का मुख्य कार्य क्या है-पायसीकरण और भोजन को छारीय बनाना
4. मानव शरीर में ट्रिप्सिन नामक एंजाइम किस अंग से स्रावित होता है-पैनक्रियाज (अग्नाशय)
5. मानव शरीर में पाए जाने वाले श्वेत रक्त कणिका में सबसे बड़े आकार की रक्त कणिका कौन सी होती है- मोनोसाइट
6. हमारे शरीर में लिंफोसाइट की मात्रा कितनी होती है -20 से 25%
7. सबसे बड़ा आवृत्तबीजी पादप कौन सी है- यूकेलिप्टस
8. गॉल्जीकाय की सर्वाधिक मात्रा शरीर के किस अंग में पाई जाती है- अग्नाशय
9. कोशिका विभाजन के किस अवस्था के दौरान प्रत्येक क्रोमोसोम एक क्रोमेटिड का बना होता है -एनाफेज-2
10. सबसे अधिक एंजाइम किस कोशिकांग में पाई जाती है - माइटोकॉन्ड्रिया
Science questions in Hindi
11. प्रोटीन के निर्माण करने वाले राइबोसोम के प्रोटीन पर किस प्रकार का आवेश होता है- ऋणात्मक आवेश
12. ऐसे लवक को जो वसा तथा तेल का संग्रह करते हैं क्या कहलाते हैं- एलियोप्लास्ट
13. गुणसूत्रीय सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था- सटांन और बोवेरी ने( Sutton and Bovery)
14. वैसी संरचना जो गुणसूत्र को आकृति प्रदान करता है क्या कहलाती है- सेंट्रोमियर
15. जेनेटिक कोड किस आर एन ए में पाया जाता है- मैसेंजर आर एन ए (mRNA)
16. जब तेज हवा चलती है तो पौधे नीचे झुक जाते हैं और पुनः सीधे हो जाते हैं यह किसके कारण होती है- स्कूल कोण ऊतक
17. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में क्या होता है- कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन और जल का ऑक्सीकरण
18. यीस्ट में कौन सा एंजाइम सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है -जाइमेज
19. पारिस्थितिकी में सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन सा होता है- पर्यावरण
20. संसाधन संरक्षण का प्रवर्तक किस वैज्ञानिक को माना जाता है- विलियम वोगल
बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न
21. यकृत में अल्कोहल किस विषैले पदार्थ में रूपांतरित हो जाता है -एसिटल्डिहाइड
22. एम्फीसेमा रोग किसके कारण होता है - धूम्रपान करने से
23. शरीर पर ओस की बूंदों (Dew drop Appearance) की तरह संरचना किस वायरस द्वारा बनाई जाती है - वेरीसेला वायरस (chicken pox)
24. एलर्जी से प्रभावित रोगी को कौन सा ड्रग दया जाता है - एंटीहिस्टामीन
25. वाह हार्मोन जो रक्त में कैल्शियम और फास्फेट के स्तर को नियंत्रित करता है इसके द्वारा स्रावित किया जाता है - पैराथायराॅइड
26. पीयूष ग्रंथि (पिट्यूटरी ग्रंथि) को कौन सी ग्रंथि नियंत्रित करती है- हाइपोथैलेमस
27. 1912 में विटामिन की खोज किसके द्वारा किया गया था- हापकिंस (फंक के द्वारा नामकरण)
28. इंसुलिन के एक अणु में कितने अमीनो अम्ल होते हैं- 51
29. एंटीस्टेरलिटी विटामिन या ब्यूटी विटामिन किसे कहा जाता है- विटामिन ई को
30. ह्रदय के अंदर गति प्रेरक या पेसमेकर कहां स्थित होता है- दायां अलिंद में
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसे ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी के लिए आप हमारे वेबसाइट EXAMFACT पर बने रहें

0 टिप्पणियाँ
कोशिश करते रहे क्योंकि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।